चामुंडा माता मंदिर में महिलाओं ने मनाई फूलों की होली, भजनों पर झूमीं श्रद्धालु

Update: 2026-02-23 11:35 GMT


भीलवाड़ा। शहर के नेहरू विहार, सेक्टर 13 की महिलाओं द्वारा चामुंडा माता मंदिर परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ फागोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सर्वप्रथम माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जिसके पश्चात मंदिर परिसर में फूलों की होली खेली गई।

भजनों की मधुर प्रस्तुतियों के साथ महिलाओं ने नृत्य किया और फाग का आनंद लिया। उत्सव के दौरान मनोरंजन हेतु विभिन्न खेलों का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अल्पाहार ग्रहण किया। इस अवसर पर डिम्पल जैन, नेहा नागर, सोनू पारीक, अनु शर्मा, किरण दक, बानी शर्मा, एकता और रितिका सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।

Similar News