ओबीसी मोर्चा की समीक्षा बैठक में मंडल और बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का निर्णय

Update: 2026-02-23 11:39 GMT

भीलवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा को मंडल एवं बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र कुमावत के भीलवाड़ा आगमन कार्यक्रम की समीक्षा एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने की। भाजपा जिला मीडिया संयोजक महावीर समदानी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में भाजपा जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष भगवत सिंह राठौड़, जिला महामंत्री सज्जन सुथार एवं रवि पुरी, जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन सेन, कल्याण आचार्य, नंदलाल गाडरी, मूलचंद रेबारी, जिला मंत्री चुन्नीलाल कुमावत, रतन आचार्य, दलीचंद गाडरी, कैलाश सोनी, नारायण जाट, ललित भाटी, जिला कार्यकारी सदस्य अंबालाल कुमावत, शंकर गुर्जर, नानूराम माली, रूपलाल जाट, किशन रेबारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा करते हुए आगामी दिनों में मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने, व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूर्ण निष्ठा और सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags:    

Similar News