भीलवाड़ा । मांडल कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में आज बहुजन समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ’’डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल’’ का गठन किया गया।
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि मांडल में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर तीन बीघा भूमि एवं एक सामुदायिक भवन उपलब्ध करवाने हेतु राज्य सरकार से मांग की जाएगी।
सर्वसम्मति से संगठन की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें - अध्यक्ष कालू लाल खटीक (बलाई खेड़ा), सचिव जीवन ऐरवाल (कालूखेड़ा), कोषाध्यक्ष शिवलाल (मांडल), उपाध्यक्ष महावीर मेघवंशी (भालड़ीखेड़ा), सौरभ कटारिया (मलगाणी), महावीर बैरवा (रामगढ़), देवा बलाई (भालड़ीखेड़ा) को बनाया गया।
बैठक में वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया तथा संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।