राजस्थान जन मंच के भागीरथी प्रयासों से 10 वर्षों बाद सांवरिया बस्ती में पीने का पानी पहुंचा
भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर के मध्य काशीपुरी 100 फिट रोड के आगे वाल्मीकि नगर के पास 150 सौ परिवारों की बस्ती में पिछले 10 वर्षों से पीने के पानी के लिय तरस रहे थे रोजाना पीने का पानी के लिए दर दर की ठोकर खा रहे थे आसपास के पनघट से पीने का पानी लाना पड़ता था इससे रोजाना पूरे परिवार को भयंकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था समय ओर रुपया दोनों का नुकसान हो रहा था परिवार मानसिक तनाव में थे।
इसका स्थायी समाधान के लिए भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी के भागीरथी प्रयासों से भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी के विधायक कोष से पाइप लाइन सांवरिया बस्ती की प्रत्येक गली में पहुंचाई ओर बस्ती वालों को नल के कनैक्शन के लिय प्रेरित कर जलदाय विभाग में पैसे जमा कराए उसके बावजूद भी पानी नहीं आया तो मंच अध्यक्ष सोनी ने इसकी जानकारी दी तो जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता किशन खोईवाल के पूर्ण सहयोग से आज जैसे ही सांवरिया बस्ती में पीने का पानी नल में आया तो महिलाएं खुशी से झूम उठी और सभी महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ का जयकारा लगाकर नृत्य किया और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर प्रथम जल को अर्पित किया ।भाजपा नेता राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी ने कहा कि सांवरिया बस्ती में सभी परिवार अल्प आय वर्ग के हैं और पिछले 10 वर्षों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे थे लेकिन अब स्थाई समाधान होने से वर्षों तक पीने का पानी सहज सुलभ घर में उपलब्ध हो सकेगा।