मांडल (हलचल)। कस्बे के बाबा रामदेव मंदिर परिसर में सोमवार को बहुजन समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से “डॉ. भीमराव अंबेडकर संघ, मांडल” के गठन का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान समाज के उत्थान और एकजुटता पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को भव्य और ऐतिहासिक रूप से मनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया, जिसके तहत मांडल में बाबा साहेब के नाम पर तीन बीघा भूमि एवं एक सामुदायिक भवन उपलब्ध करवाने की मांग राज्य सरकार से की जाएगी।
नई कार्यकारिणी की घोषणा:
बैठक में सर्वसम्मति से संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई, जिसमें कालू लाल खटीक (बलाई खेड़ा) को अध्यक्ष, जीवन ऐरवाल (कालूखेड़ा) को सचिव और शिवलाल (मांडल) को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, उपाध्यक्ष पद पर महावीर मेघवंशी (भालड़ीखेड़ा), सौरभ कटारिया (मलगाणी), महावीर बैरवा (रामगढ़) और देवा बलाई (भालड़ीखेड़ा) को नियुक्त किया गया।
इस दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, संगठन और जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में जगदीश, शांति लाल, किशन, मिथुन, रमेश चन्द्र, चेतन, ओमप्रकाश, पप्पू लाल सहित समाज के कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे। अंत में संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।