महावीर पार्क के पास अतिक्रमण हटाने के बाद बढ़ी मुसीबत, टूटी नालियों से सड़कों पर फैला गंदा पानी

Update: 2026-02-23 13:09 GMT


​भीलवाड़ा हलचल | शहर के महावीर पार्क क्षेत्र में नगर निगम की कार्रवाई के बाद अब आम जनता और दुकानदारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। चार दिन पहले अतिक्रमण हटाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई नालियों की सुध नहीं लेने से गंदा पानी सड़कों और दुकानों के बाहर जमा हो गया है।

​नगर निगम की टीम ने चार दिन पूर्व महावीर पार्क के निकट दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया था, लेकिन इसी दौरान जेसीबी और अन्य मशीनों से क्षेत्र की नालियां भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। अब इन टूटी नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे आसपास के दुकानदार बेहद परेशान हैं। दुकानों के ठीक सामने कीचड़ और बदबू होने के कारण ग्राहकों का आना भी मुश्किल हो गया है।

​इतना ही नहीं, सड़क पर बहते इस गंदे पानी से राहगीर और दोपहिया वाहन चालक भी सुरक्षित नहीं हैं। तेज रफ्तार वाहनों के टायरों से उछलने वाले गंदे पानी के छींटों से राहगीरों के कपड़े खराब हो रहे हैं, जिससे आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इन नालियों को तत्काल दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को इस नारकीय स्थिति से निजात मिल सके।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News