बॉलीवुड कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा से रंगदारी मामला: गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, 27 जनवरी तक पुलिस रिमांड पर

Update: 2026-01-23 04:40 GMT


मुंबई/मनोरंजन। मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक रेमो डिसूजा और उनकी पत्नी लिजेल डिसूजा से जबरन वसूली के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को इस मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2018 का है, जब रवि पुजारी ने रेमो डिसूजा से 50 लाख रुपये की डिमांड की थी। पुलिस जांच के अनुसार:

* पुजारी ने अक्टूबर 2016 से फरवरी 2018 के बीच रेमो, उनकी पत्नी और मैनेजर को कई बार धमकी भरे फोन किए थे।

* गैंगस्टर ने फिल्म 'डेथ ऑफ अमर' को जल्द रिलीज करने के लिए दबाव बनाया और मामला सुलझाने के एवज में रंगदारी मांगी।

* बताया जा रहा है कि पुजारी ने यह धमकियां सत्येंद्र त्यागी नामक व्यक्ति के कहने पर दी थीं, जो इस मामले में पहले से आरोपी है।

कोर्ट ने 27 जनवरी तक भेजा रिमांड पर

रवि पुजारी पिछले 5 सालों से सेनेगल से डिपोर्ट किए जाने के बाद जेल में था, लेकिन रेमो डिसूजा वाले मामले में उसकी गिरफ्तारी अब हुई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गुरुवार, 22 जनवरी को उसे एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 27 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस इस मामले में सत्येंद्र त्यागी और पुजारी के संबंधों की और गहराई से जांच करेगी।

अपराध, मनोरंजन जगत और क्षेत्र की कानून व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी ओर ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें भीलवाड़ा हलचल के साथ। समाचार भेजें 9829041455 पर।


Similar News