बॉलीवुड के 'झक्कास' एक्टर का नया अवतार: 'सूबेदार' का टीजर रिलीज, 69 की उम्र में अनिल कपूर का दिखा रौद्र रूप
मुंबई। बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए उम्र महज एक आंकड़ा है। उनकी आने वाली फिल्म ‘सूबेदार’ का टीजर आज रिलीज हो गया है, जिसमें 69 साल के अनिल कपूर की एनर्जी और एक्शन देखकर फैंस दंग हैं। टीजर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सूबेदार अर्जुन मौर्या के किरदार में दमदार एंट्री
फिल्म में अनिल कपूर ‘सूबेदार अर्जुन मौर्या’ की भूमिका निभा रहे हैं। कहानी एक ऐसे पूर्व सैनिक की है जो अपनी मिलिट्री सर्विस पूरी कर चुका है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उसकी जिंदगी में आए कुछ हालात उसे फिर से हथियार उठाने पर मजबूर कर देते हैं। टीजर में उनके संवादों में गुस्सा और तेवर साफ झलक रहे हैं, जो यह इशारा करते हैं कि वे दुश्मनों को बख्शने के मूड में नहीं हैं।
5 मार्च को ओटीटी पर देगी दस्तक
सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ राधिका मदान (बेटी के किरदार में), मोना सिंह, फैसल मलिक और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 5 मार्च से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में एक सैनिक के व्यक्तिगत संघर्ष और देश के प्रति उसके अटूट जज्बे को बखूबी दिखाया गया है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
