ए.आर. रहमान के सीने में दर्द , अस्पताल में हुए भर्ती

Update: 2025-03-16 04:47 GMT

म्यूजिक डायरेक्टर ए.आर. रहमान को चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्हें सीने में दर्द हुआ था। हाल ही में उनकी पूर्व पत्नी सायरा बानो की सर्जरी हुई थी। उन्होंने रहमान के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा था।

   म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें चेन्नई के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑस्कर अवॉर्ड विजेता रहमान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर उनकी गहन निगरानी कर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही अस्पताल से घर आएंगे।

  ए.आर. रहमान जब विदेश से वापस आए तो उन्होंने गर्दन में दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद उन्हें सीने में दर्द हुआ। इससे एक हफ्ते पहले एआर रहमान की पूर्व पत्नी सायरा बानो भी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। डॉक्टर ने उनका ऑपरेशन करने को कहा था।

Tags:    

Similar News