निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार: मां के निधन से टूटे अनिल-बोनी

By :  naresh
Update: 2025-05-03 08:35 GMT

अनिल कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का 2 मई को 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थीं। वहां से कई फोटो और वीडियोज सामने आए थे। सुनीता आहूजा की सास ने शाम 5.45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अब 3 मई को उनका अंतिम संस्कार होना है, जिसमें शामिल होने के लिए परिवार के सभी लोग पहुंचे। साथ ही बॉलीवुड के अन्य एक्टर्स भी स्पॉट हुए।



अनिल कपूर एकदम बदहवास अवस्था में दिखाई दिए। वह सफेद कुर्ते-पायजामे में अपनी कार से उतरे और सीधे अंदर चले गए, जहां मां का अंतिम संस्कार होना है। उनके चेहरे पर उदासी और मायूसी साफ झलक रही थी। कुछ साल पहले, अनिल एक रियलिटी शो में अपनी माँ के साथ बिताए बचपन की यादों को याद करते हुए रो पड़े थे। उन्होंने बताया था कि कैसे निर्मल कपूर हाथ से चलने वाली सिलाई मशीन से उनके लिए कपड़े सिलती थीं और कैसे वह हमेशा परिवार में एक सहारा रही हैं।

Similar News