राजकुमार-वामिका संग काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अगर इन दोनों ने…

By :  naresh
Update: 2025-05-26 18:53 GMT

पीवीआर विवाद के बाद आखिरकार 23 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. पहले यह फिल्म भारत-पाक तनाव के बीच सुरक्षा को देखते हुए ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने इसे थिएटर्स में ही लाने का फैसला किया. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी है, जिसमें राजकुमार राव और वामिका गब्बी लीड रोल में हैं.अब फिल्म के निर्देशक करण शर्मा ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि ‘भूल चुक माफ’ को खास बनाने में राजकुमार राव और वामिका गब्बी की एक्टिंग का बहुत बड़ा योगदान है. उन्होंने और क्या कुछ कहा, आइए बताते हैं.

करण शर्मा ने राजकुमार-वामिका के बारे में क्या कहा?

करण शर्मा ने कहा, “जब निर्देशक, एक्टर और बाकी टीम मिलकर काम करते हैं, तभी फिल्म और भी बेहतरीन बनती है. अकेले किसी एक का काम काफी नहीं होता. अगर इन दोनों (राजकुमार-वामिका) ने अपना 100% नहीं दिया होता, तो फिल्म इतनी अच्छी नहीं बन पाती.”

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘भूल चुक माफ’ बनारस के एक लड़के रंजन की कहानी है, जो अपनी गर्लफ्रेंड तितली से शादी करने के लिए सरकारी नौकरी करता है. लेकिन वो भगवान शिव से किए गए एक वादे को भूल जाता है. जब तक वो उस वादे को पूरा नहीं करता, तब तक वो समय के जाल में फंसा रहता है.

Similar News