हिट जोड़ी: सनी लियोनी ने थामा इस भोजपुरी सिंगर का हाथ

By :  naresh
Update: 2025-03-20 02:21 GMT

सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। बॉलीवुड के कई स्टार्स के साथ वह काम कर चुकी हैं। मगर, इस बार उन्होंने बॉलीवुड एक्टर का हाथ थामा है। और वह एक्टर पवन सिंह या खेसारी लाल यादव नहीं हैं। वह एक्टर है नीलकमल सिंह। जी हां, सनी लियोनी और नीलकमल सिंह का गाना 'लड़की दीवानी' आज मंगलवार को रिलीज हुआ है।

 



 


यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ गाना

सनी लियोनी और नीलकमल सिंह का गाना टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। और यह जबर्दस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। इसे कुछ ही घंटों में करीब पांच लाख व्यूज मिल गए हैं। इस गाने को नीलकमल सिंह ने गाया है। इसके लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं।

गाने में सनी लियोनी और नीलकमल सिंह का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। नीलकमल सिंह ने आज इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए गाने के रिलीज की जानकारी शेयर की है। साथ में लिखा है, 'इस खबर को लेकर शांत नहीं रहा जा सकता। 'लड़की दीवानी' गाना रिलीज हो गया है। जाइए और देखिए। यह भी जरूर बताइए कि गाना आपको कैसा लगा है'? नीलकमल सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है, इसमें वे सनी को भोजपुरी बोलना सिखाते दिख रहे हैं।

Tags:    

Similar News