सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग, कपिल से पूछता है कि उसने इतने समय तक चुप्पी क्यों साधे रखी. अनुपमा कहती है कि समाज में अक्सर लड़कों को सिखाया जाता है कि रोना उनकी कमजोरी है. अनु कहती है कि अगर वे अपने साथ हो रहे अत्याचार की बात करें तो लोग उनका मजाक उड़ाते हैं. अनुपमा याद दिलाती है कि पहले भी पाखी ने अपने पति अधिक के साथ गलत व्यवहार किया था. दूसरी तरफ कृति, पराग के सामने मान लेती है कि वह कपिल को लंबे समय से परेशान कर रही थी. वसुंधरा यकीन नहीं करती, लेकिन कपिल कहता है कि उसने पहले भी आवाज उठाने की कोशिश की थी, मगर किसी ने भरोसा नहीं किया.
कृति का चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस बुलाने की बात उठते ही कृति भड़क जाती है. वह धमकी देती है कि अगर मामला आगे बढ़ा तो वह ऐसी कहानी बनाएगी कि सबको जेल जाना पड़ेगा. पराग उससे पूछता है कि अगर वह कपिल से नफरत करती थी तो तलाक क्यों नहीं लिया. तब कृति बताती है कि उसके माता-पिता ने उसे इस शादी के लिए मजबूर किया था और अगर वह रिश्ता तोड़ती तो उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता. ये सुनकर मोटी बा बहुत बहुत हैरान हो जाती है.
बाबूजी की बेबसी
शाह हाउस में पाखी पैसों के साथ पकड़ी जाती है. वह बताती है कि दिवाकर को कोचिंग सेंटर खोलने के लिए मदद चाहिए. किंजल और हसमुख उसे समझाने की कोशिश करते हैं. तभी हसमुख को फोन आता है और वह घबरा जाते हैं. वह कहते हैं कि उनके दोस्त की तबीयत खराब है और उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन पाखी और परितोष पैसे देने से मना कर देते हैं. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु बाबूजी को दिल्ली ले जाएगी.