कामां क्षेत्र में भ्रष्टाचार के आगे सड़कों ने तोड़ा दम

Update: 2025-10-23 11:22 GMT

कामां । क्षेत्र में सड़क व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। आम रास्तों से लेकर मुख्य मार्गों तक सड़कों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। जगह-जगह तीन-तीन फुट गहरे गड्ढे दिखाई दे रहे हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षतिग्रस्त सड़कों के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण सड़कों की यह स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ठोस कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया, तो वे रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि मामला कामां-जुरहरा रोड से जुड़े गांव गुड़गांव का है, जहां सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं। ग्रामीणों की मांग है कि विभागीय अधिकारी कुंभकर्णीय नींद से जागें और शीघ्र ही क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण करवाएं, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Similar News