राजस्थान दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

By :  vijay
Update: 2026-03-19 17:54 GMT



चित्तौड़गढ़,   /राजस्थान दिवस महोत्सव के अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले में दिनभर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

प्रातःकाल 9 बजे से 12 बजे तक चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर आयोजित कार्यक्रम में लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें लक्ष्मी नारायण रावल (ग्राम देवरी) द्वारा भवाई एवं राजस्थानी लोक नृत्य, नाथू लाल पुरबिया (ग्राम सिंहपुर) द्वारा मशक बैंड वादन, छगनलाल भांड (ग्राम राशमी) द्वारा बहरूपिया कला, दुर्गा शंकर (ग्राम राशमी) द्वारा लंगा गायन तथा भंवर लाल ढोली द्वारा शहनाई वादन प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों को दुर्ग पर आए पर्यटकों ने खूब सराहा।

इसी क्रम में जिला कलक्टर परिसर में ‘पांच गौरव कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित चित्रांजलि आर्ट कैंप में चित्रकारों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं रतन गाडरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सांयकाल 7 बजे इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा दीप प्रचलन कर शुभारंभ किया गया

भजन, लोकगीत, वृजरस एवं शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। इस अवसर पर दीपक गंधर्व ग्रुप द्वारा भजन एवं शास्त्रीय गायन की उत्कृष्ट प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित ने राजस्थान दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री डॉ. मंजू बाघमार, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभान सिंह आक्या, प्रभारी सचिव वी. सरवन कुमार, जिला कलक्टर आलोक रंजन, एडीएम प्रभा गौतम, सीईओ जिला परिषद विनय पाठक, प्रशिक्षु आईएएस रविंद्र मेघवाल, एसीईओ राकेश पुरोहित, रतन गाडरी, गौरव त्यागी, हर्षवर्धन सिंह, रघु शर्मा सहित सहायक निदेशक (पर्यटन) विवेक जोशी एवं अन्य अधिकारीगण एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Similar News