चेटी चण्ड महोत्सव: सिंधी समाज के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन

By :  vijay
Update: 2026-03-19 13:55 GMT

चित्तौड़गढ़। पूज्य सिंधी पंचायत व झूलेलाल युवा सेवा समिति के तत्वावधान में मीरा मेरीज गार्डन में चेटी चण्ड महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक श्रीचंद कृपलानी ने समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बच्चों ने फैंसी ड्रेस और सांस्कृतिक नृत्यों के जरिए रानी पद्मिनी के जौहर और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की गाथाएं जीवंत की। कृपलानी ने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी मेहनत से विश्वभर में पहचान बनाई है।

Similar News