घानावर तेली समाज की नई कार्यकारिणी गठित, लाला दशोरा बने अध्यक्ष
निंबाहेड़ा। घानावर तेली समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समाज की आयोजित बैठक में वरिष्ठ सदस्यों और युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें समाज के विकास और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें लाला दशोरा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही शम्भूलाल आशर्मा को उपाध्यक्ष, भूरालाल अस्तोलिया को कोषाध्यक्ष, गोपाल पंचोली को सचिव एवं ओम मंगरोरा को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर बद्रीलाल अस्तोलिया, गुलाब हुवाशा, मानक बनवार, उदयलाल, छगनलाल वाथरा, बंशीलाल दशोरा, रूपलाल वगैरवाल, सुरेश राजोरा, गुड्डा वाथरा, राजकुमार राजोरा, मनोहर दशोरा, जगदीश वाथरा, सत्यनारायण मगरुडिया, श्यामलाल डोडरिया सहित कई वरिष्ठजन और युवा सदस्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों का समाज के लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभी सदस्यों ने समाज की एकता और समग्र विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।