राजस्थान दिवस पर 19 मार्च को होगा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

By :  vijay
Update: 2026-03-18 14:10 GMT

 चित्तौड़गढ़ । राजस्थान दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित इन्दिरा गांधी प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में 19 मार्च 2026 को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में भजन, लोकगीत, बृज रस एवं शास्त्रीय गायन की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Similar News