गांधीनगर माहेश्वरी महिला संगठन का होली एवं गणगौर महोत्सव धूमधाम से सम्पन्न

By :  vijay
Update: 2026-03-18 11:53 GMT

चितौड़गढ़|गांधीनगर माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा होली एवं गणगौर महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संगठन की अध्यक्ष शीला भराड़िया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं महेश वंदना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि के प्रदेश सह सचिव लीला आगाल, जिलाध्यक्ष कृष्णा समदानी, सचिव रितु सोडाणी, सहसचिव भावना न्याती, नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल एवं सचिव नीतू तोषनीवाल सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर नव कार्यकारिणी अध्यक्ष संगीता कलंत्री, सचिव रितु सोमानी, कोषाध्यक्ष वंदना सोमानी, संगठन मंत्री दीपिका डाड, उपाध्यक्ष अनीता कोगटा एवं कोकिला पुंगलिया, सांस्कृतिक मंत्री वर्षा डाड सहित अन्य सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कोषाध्यक्ष संगीता कलंत्री ने बताया कि ईश्वर गणगौर बनो प्रतियोगिता में दीपिका डाड एवं रितु लड़ा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वर्षा डाड, रितु सोमानी, पूजा न्याती एवं मधु आगाल द्वारा एकल नृत्य प्रस्तुत किए गए। सभी महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ गणगौर महोत्सव मनाया तथा विभिन्न खेल, तंबोला एवं प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भाग लेकर आनंद लिया। इस अवसर पर रिंकू कोगटा, इंदिरा काबरा, अंजलि बांगड़, ललिता तोतला, नीलम सोनी, नेहा ईनाणी, श्वेता भंडारी, प्रियंका ईनानी, राधा ईनानी, नीलम ईनाणी, विमला सोमानी, चंदा सोमानी, पुष्पा आगाल, मधु अजमेरा, शारदा न्याती, कविता न्याती सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।

Similar News