निंबाहेड़ा में रंगतेरस पर सकल जैन समाज की ढूंढ परंपरा उत्साहपूर्वक संपन्न

Update: 2026-03-17 14:55 GMT

 निंबाहेड़ा। रंगतेरस के पावन अवसर पर निंबाहेड़ा में सकल जैन समाज द्वारा पारंपरिक ढूंढ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के पंचों की गरिमामयी उपस्थिति में विभिन्न वर्गों के समाजजन एकत्रित हुए और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर हर्षोल्लास के साथ पर्व मनाया।

सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत नगर के मध्य स्थित जैन मंदिर के बाहर बने चबूतरों पर समाजजन एकत्रित हुए। यहां पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाले विषयों पर चर्चा की गई। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरा वातावरण उल्लास और उत्साह से सराबोर रहा।

ढूंढ कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित समाजजनों के लिए गोतम कुमार, शौर्य कुमार सिंघवी परिवार एवं यशवंत धाकड़ द्वारा अल्पाहार की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर समाज के पंचों द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों का “जय जिनेंद्र” कहकर अभिनंदन किया गया। इस आयोजन ने समाज की एकता, परंपरा और भाईचारे की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।

Similar News