घोसुण्डा गांव में रंग तेरस पर रंगों की होली खेली गैर निकाली

Update: 2026-03-17 12:36 GMT

 घोसुण्डा कस्बे में समस्त गांव घोसुण्डा द्वारा रंग तेरस पर रंगों का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजेश काबरा ने बताया गांव के विभिन्न मोहल्लों में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी मोहल्लों में रंगों की बरसात हुई कलालो के मोहल्ले, पुरबिया मोहल्ले, खटीक मोहल्ले, प्रजापत मोहल्ले, कुमावत मोहल्ले, ब्राह्मणों का मोहल्ले, भोई मोहल्ले, माहेश्वरी मोहल्ले, धान मंडी लोदा मौहल्ले, सराफा बाजार जीनगर मोहल्ले रेगर मोहल्ले नायक मोहल्ले तेली मोहल्ले पुराने बैंक की गली में सभी ने मिलजुल कर रंगों का त्यौहार मनाया सभी भाई-बहनों, बालक-बालिकाओं ने रंग-गुलाल से तिलक लगाकर डीजे की धुन पर भगवान के भजन कीर्तन पर नाचते-गाते हुए इस त्यौहार को मनाया। घोसुण्डा चोकी प्रभारी राजेश कुमार चौधरी और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह की मौजूदगी में शांति पूर्ण तरीके से रंग तेरस खेली गई मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि रंग तेरस का त्यौहार गांव में बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Similar News