जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल कार्यक्रम में आंशिक संशोधन: अब कुंवालिया और गुन्दली में सुनी जाएंगी जनसमस्याएं
By : vijay
Update: 2026-03-16 18:23 GMT
चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर के रात्रि चौपाल कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 19 मार्च 2026 (गुरुवार) को पंचायत समिति गंगरार की ग्राम पंचायत कुंवालिया में तथा 27 मार्च 2026 (गुरुवार) को पंचायत समिति भूपालसागर की ग्राम पंचायत गुन्दली में सांय 6 बजे रात्रि चौपाल आयोजित की जाएगी।
संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिला कलक्टर के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के साथ इन रात्रि चौपालों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहें। चौपाल के दौरान आमजन की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी तथा उनका त्वरित निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।