डीएनसी कोटा ने किए प्राकट्य स्थल पर दर्शन
By : bhilwara halchal
Update: 2026-03-17 14:54 GMT
भादसोड़ा - सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स कोटा, राजस्थान के डिप्टी नारकोटिक्स कमिश्नर नरेश बुंदेल ने सपरिवार मंगलवार को बागुण्ड भादसोड़ा स्थित श्री सांवलियाजी प्राकट्य स्थल पर भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन किए। मंदिर कमेटी की ओर से गिरधारीलाल मीणा ने आईआरएस बुंदेल को भगवान श्री सांवलिया सेठ की तस्वीर, महाप्रसाद एवं उपरना भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जिला अफ़ीम अधिकारी बीएन मीणा, भादसोड़ा ग्राम पंचायत प्रशासक डॉ. शम्भू सुथार, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, सचिन सिंह, भादसोड़ा लम्बरदार मांगीलाल जाट, भादसोड़ा खेड़ा लम्बदार प्रतिनिधि राधे सुथार आदि उपस्थित थे।