शहर में चेन स्नैचिंग की दो वारदातें: बाइक सवार बदमाशों ने फैलाई दहशत

By :  vijay
Update: 2026-03-19 13:57 GMT

चित्तौड़गढ़। शहर में गुरुवार सुबह चेन स्नैचिंग की दो वारदातों से महिलाओं में असुरक्षा का माहौल व्याप्त हो गया। पहली घटना गांधीनगर मार्ग पर हुई, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने शोभा अग्रवाल के गले से पौन तोला सोने की चेन झपट ली। दूसरी वारदात हजारेश्वर महादेव मंदिर के पास हुई, जहां विरोध करने पर महिला को गिराकर बदमाश चेन छीन ले गए। कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Similar News