महिला संगठनों का सामूहिक जैन गरबा और डांडिया आज
उदयपुर । सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में मंगलवार को फतहसागर पाल स्थित टाया पैलेस पर विश्व की अमन - शांति के लिए भारत माता की महाआरती एवं भारत माता पूजन का आयोजन हुआ।
परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में जेएसजी मेवाड़ रीजन की ओर से देशभक्ति से ओत-प्रोत सर्वसमाज की सहभागिता के साथ फतहसागर पाल स्थित टाया पैलेस पर भारत माता की महा आरती एवं पूजन का आयोजन किया गया। फत्तावत ने बताया कि सनातन संस्कृति को पुष्ट व राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत भारत माता की महाआरती कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र और वन्दे मातरम् के मंगलाचरण से हुआ।
फत्तावत ने बताया कि उदयपुर के लिए आज का दिन स्वर्णिम दिन है, जब समस्त उदयपुरवासियों ने पंथ, सम्प्रदाय, धर्म, जाति से उपर उठकर एक साथ एक मंच पर आकर भारत के प्रति अपने अटूट प्रेम और समर्पण भावना को खुलकर प्रकट किया। पूरा उदयपुर राष्ट्र के प्रति वंदना और समर्पणता में डूबा रहा। क्या बड़ा, क्या छोटा, हर किसी के मुख से बस ‘‘भारत माता की जय और वंदे मातरम्’’ के गगनभेदी जयघोष निकल रहे थे। मां भारती की महाआरती के लिए हर कोई उत्सुक और लालायित नजर आया। हाथों में तिरंगा और मुख पर ‘‘‘भारत माता और वंदे मातरम्’’ के जयघोष और देशभक्ति से ओत प्रोत गीतों ने पूरे फतेहसागर पाल को देशभक्ति के जश्न में डूबो दिया।
भारत माता आरती, जय भारत माता...., मैया जय भारत माता...., वतन की मिट्टी से बढक़र कोई शान नहीं..., इस तिरंगे से बड़ा कोई मान नहीं..., जहाँ डाल-डाल पर सोने की चिडिय़ा करती है बसेरा...वो भारत देश है मेरा..., कर चले हम फि़दा जान-ओ-तन साथियों..., अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों..., ऐ वतनज् वतन मेरेज् आबाद रहे तू... मैं जहाँ रहूँज् जहाँ में याद रहे तू... संदेशे आते हैं, हमें तड़पाते हैं.. जो चि_ी आती हैज् वो पूछे जाती है..., तेरी मिट्टी में मिल जावां..., गुल बनके मैं खिल जावां..., भारत हमको जान से प्यारा है..., सबसे न्यारा गुलिस्तां हमारा है जय भारत माता... के गीत के साथ भारत माता की आरती की गई।
जे एस जी मेवाड़ रीजन के चेयरमैन अरुण मांडोत ने बताया कि उदयपुर वासियों ने एक अनूठी मिसाल कायम करते हुए इस दिन को इतिहास के पन्नो के दर्ज करवाने के साथ हमेशा के लिए अमिट छाप छोड़ दी। जिसमें सर्व धर्म, सर्व समाज, सर्व सामाजिक, धार्मिक, सम्मिलित होकर देश के नाम ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ का परिचय दिया।
इस अवसर पर पारस ढेलावत, आशुतोष सिसोदिया, मोहन बोहरा, जितेंद्र हरकावत, महेश पोरवाल, हिमांशु मेहता, डॉ कमल नाहर, श्याम सिसोदिया, पूरणमल मेहता, रमेश खोखावत, प्रवीण नाहर, अर्जुन खोखावत, नरेंद्र सिंघवी, यशवंत आंचलिया, कुलदीप नाहर, नितुल चंडालिया, दीपक सिंघवी, अशोक कोठारी, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, वीरेंद्र महात्मा, सोनल सिंघवी, प्रिया झगड़ावत, रचिता मोगरा आदि मौजूद रहे।
- विभिन्न महिला संगठनों का सामूहिक जैन गरबा और डांडिया आज
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार 25 मार्च को भारतीय जैन संघटना लेडिज विंग एवं जैन जागृति सेन्टर लेडिज विंग के संयुक्त तत्वावधान में जैन समाज का भव्य जैन गरबा और डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय शुभ केसर गार्डन में शाम 6.30 बजे आयोजित होगा।
