जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक

By :  vijay
Update: 2026-03-24 18:20 GMT

 उदयपुर । जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक का मंगलवार को जिला कलक्टर के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग संयुक्त निदेशक सुश्री पूजा साहू व उपनिदेशक हितेष कुमार पूर्बिया, शिक्षा विभाग से मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता, महिला-बाल विकास विभाग के दिनेश परमार, डाक विभाग/इंडियन पोस्ट पेमेन्ट के कविता शर्मा ,जिला अग्रणी बैंक श्री हेमराज , कॉमन सर्विस सेन्टर हितेष पारीख प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के आधार रजिस्ट्रार के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) ने विभिन्न रजिस्ट्रार के अधीन जिले में संचालित आधार नामांकन केन्द्र के कार्य, जिले में आधार नामांकन/अद्यतन की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गई। उक्त बैठक में समस्त आधार रजिस्ट्रार को उनके अधीन अक्रियाशील मशीनों को राज्य स्तर से समन्वय स्थापित कर क्रियाशील करवाने हेतु निर्देशित किया गया। जिले के समस्त ब्लॉक में आधार नामांकन केन्द्रों की संख्या बढाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया। रजिस्ट्रार के अधीन समस्त आधार केन्द्रों का समय समय पर निरीक्षण करने एवं आधार ऑपरेटरों को नियमानुसार कार्य किये जाने हेतु एवं आधार केन्द्रों पर यूआईडीएआई से निर्धारित सेवा शुल्क सूची चस्पा करने हेतु पाबंद किया जाने हेतु निर्देश प्रदान किये गये।

वर्तमान में जिले में सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा विद्यालयों के छात्र - छात्राओं के अनिवार्य बायोमैट्रिक अद्यतन हेतु आयोजित किए जाने वाले शिविरों मे शिक्षा विभाग को एवं बाल आधार नामांकन शत प्रतिशत करने हेतु महिला-बाल विकास विभाग व इंडियन पोस्ट पेमेन्ट को आवश्यक सहयोग हेतु करने हेतु निर्देशित किया गया। शिक्षा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग को उनके अधीन स्थापित बंद आधार मशीनों को उनके विभाग मुख्यालय से समन्वय स्थापित कर क्रियाशील करवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही आमजन को आधार संबंधित समस्या होने पर आधार सेवाओं हेतु उपलब्ध हेल्पलाईन नंबर 1947 एवं पोर्टल से भी अवगत करवाये जाने हेतु निर्देश दिये गये। राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं में आधार की उपयोगिता होने से समस्त आधार रजिस्ट्रार को निर्देशित किया कि वे आमजन को आधार नामांकन एवं आधार अद्यतन हेतु प्रेरित करे।

Similar News