ग्राम पंचायत प्रशासक 1.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Update: 2025-09-28 17:10 GMT


 

पाली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जाणुंदा ग्राम पंचायत के प्रशासक अरुण कुमार को 1.50 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी ने परिवादी से रहवासी मकान का पट्टा बनाने की एवज में 2.70 लाख रुपए की मांग की थी।

एसीबी एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पाली द्वितीय एसीबी चौकी के ASP खींव सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने पर DIG भूवन भूषण यादव के सुपरविजन में रविवार को ट्रैप कार्रवाई की गई।

इस दौरान आरोपी प्रशासक अरुण कुमार को पहली किस्त 1.50 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

एसीबी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Similar News