अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार; RAC जवान की मौके पर ही मौत

Update: 2026-02-27 13:12 GMT

  

अलवर | अलवर के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस के एक जवान की जान चली गई। राजस्थान सशस्त्र बल (RAC) का जवान अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौट रहा था, तभी उसकी कार काल का ग्रास बन गई।

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, RAC जवान अशोक कुमार मीणा शुक्रवार सुबह अपनी ड्यूटी समाप्त कर कार से घर लौट रहे थे। अलवर-राजगढ़ मेगा हाईवे पर महुआ टोल के समीप अचानक उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अशोक कुमार मीणा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकाला और अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान की असामयिक मृत्यु के समाचार से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या चालक को झपकी आने की वजह से।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News

विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा एलान:: राजस्थान में 1.25 लाख नई सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ