चित्तौड़गढ़ सोलर एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुई पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की मीटिंग

By :  vijay
Update: 2024-10-20 12:29 GMT

चित्तौड़गढ़,  | पीएम सूर्यघर योजना को त्वरित गति से क्रियान्वित करने के लिए चित्तौड़गढ़ सोलर एसोसिएशन द्वारा बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एस.के. सिंह की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन शहर स्थित निजी होटल में हुआ।

अधीक्षण अभियंता सिंह के सेवानिवृत्ति से पूर्व संगठन के पदाधिकारी ने सिंह को मेवाडी़ पगडी़ पहनाकर तथा गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

अधीक्षण अभियंता ने ग्रामीण एरिया में ज्यादा से ज्यादा सोलर प्लांट लगाने हेतु प्रेरित किया, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण के सहायक अभियंता भरत नामा ने पोर्टल पर आ रही दिक्कतों को जल्द से जल्द निवारण करने हेतु एक कमेटी बनाने का आश्वासन दिया।

संगठन के वरिष्ठ अधिकारी सी.पी. सुखवाल में सोलर को सभी तक सुगम तरीके से पहुंचाने हेतु सुझाव प्रदान किया, मनीष त्रिपाठी ने प्रशासनिक कार्य को उत्कृष्ट तरीके से करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया, अनिल कुमार चंदेल ने चित्तौड़गढ़ जिले को सोलर प्लांट स्थापना में प्रथम स्थान पर लाने हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव प्रदान किया, निखिल शर्मा ने शहरी क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सोलर प्लांट स्थापना हेतु प्रेरित किया, विजय व्यास ने बड़े प्लांट की स्थापना हेतु तथा सिंचाई पंपों की स्थापना हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए, अशोक प्रजापत ने विभाग द्वारा आ रही समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचा कर समाधान हेतु मुख्य बिंदुओं पर सुझाव दिए। सुमित सोनी ने अनुदान राशि को ग्राहक के खाते में जल्द से जल्द दिलवाने हेतु अधिकारियों से संपर्क साधा, अभिषेक शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किया तथा अगली मीटिंग में संगठन विस्तार हेतु महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

Similar News