चित्तौडगढ जिला टेबल टेनिस के संघ के चुनाव सम्पन्न

By :  prem kumar
Update: 2024-10-22 13:03 GMT

 चित्तौडगढ़ जिला टेबल टेनिस संघ के निर्वाचन अधिकारी सुनिल शर्मा की अध्यखता में चितौडगढ जिला टेबल टेनिस संघ के चुनाव निर्धारित तिथी के अनुसार ऋतुराज वाटिका में सम्पन्न हुए। जिसमें जिला ऑलम्पिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक जी.एन.एस.चौहान , जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर एवं राजस्थान टेबल टेनिस संघ के पर्यवेक्षक कुशल सुराणा की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी एवं चित्तौडगढ जिला टेबल टेनिस के निर्वाचित कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसके अनुसार मुख्य संरक्षक - अनिल शर्मा , अध्यक्ष-शैलेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-शेखर शर्मा, उपाध्यक्ष-सब्रत बोस, गिरिश भटनागर, अविनव शर्मा, कमलेश ठेलावत, सचिव-लोकेश तिवारी (अन्तर्राष्ट्रीय अम्पायर),संयुक्त सचिव-घनश्याम पलोड, आरिफ मोहम्मद खान, सदस्य-राजेन्द्र मालू, महिला प्रतिनिधी-ऋतु भटनागर को निर्वाचित घोषित किया गया।

Similar News