प्रेरणा विहार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Update: 2025-05-22 11:25 GMT
प्रेरणा विहार क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण
  • whatsapp icon

निम्बाहेड़ा। नगर परिषद निम्बाहेड़ा में पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के निर्देश पर विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य चल रहे हैं। विधायक कृपलानी के प्रेरणा विहार से गुजरने के दौरान क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण एवं पेयजल आपूर्ति के लिए पाईप लाइन बिछाने के कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक कृपलानी ने नगर परिषद के द्वारा चलाए जा रहे इन कार्यों के बारे में क्षेत्रवासियों से जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, नगर महामंत्री कमलेश बुनकर, ग्रामीण मण्डल महामंत्री राजेश धाकड़ आदि मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News