महावीर जन्म कल्याणक पर जीव दया के कार्यक्रम, सेवा कार्यों से दिया करुणा का संदेश
चित्तौड़गढ़।भारतीय जैन मिलन चित्तौड़गढ़ शाखा द्वारा भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2026 के क्रम मेंआज जीव दया प्रकल्प के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम संपन्न किए गए
प्रातकाल 9:00 बजे जैन मंदिरों में अभिषेक शांति धारा के पश्चात गौशाला गांधीनगर में संघ के सभी सदस्यों द्वारा पशुओं की सेवा हेतु घास वितरित एवं खिलाई गई
तत्पश्चात दिन में 11:00 से 12:00 तक राजकीय सांवरिया चिकित्सालय में( रोगी सहायता समिति के तत्वाधान) में रोगियों के परिजनों को भोजन खिलाया गया
तदुपरांत मोक्ष धाम में कबूतर खाना मे पक्षियों को दाना पानी खिलाया गया
उक्त सभी कार्यक्रम महिला एवं पुरुष सदस्यों द्वारा सेवेकारी में सहयोग किया गया इसमें संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र गोधा, महासचिव अशोक सेठिया, उपाध्यक्ष नवनीत मोदी, कोषाध्यक्ष रमेश अजमेरा, सह सचिव रतन संचेती, एवं पारस सोनी, डॉ ज्ञान सागर जैन, विजय जुआ महावीर मिण्डा, ओम अजमेरा, विनोद गदिया, नवीन वरदिया, राकेश बोरडिया, सुनील छाजेड़, अनिल ढूंढा, राजेंद्र अग्रवाल आदि सभी परिवार सहित उपस्थित रहे