मदन राठौड़ भाजपा राजस्थान के नये मुखिया, की आतिशबाजी

Update: 2024-07-26 10:27 GMT

चित्तौड़गढ़। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के नए मुखिया नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व विधायक मदन राठौड़ के भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला चित्तौड़गढ़ द्वारा कलेक्ट्रेट चौराहे पर ढोल धमाकों के साथ एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट ने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मदन राठौड़ के संगठन कौशल और लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ निश्चित रूप से राजस्थान प्रदेश संगठन को प्राप्त होगा।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, प्रदेशाध्यक्ष कार्यक्रम प्रवास प्रभारी श्रवण सिंह राव, जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, संभाग मीडिया सह प्रभारी सुधीर जैन, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, डुंगरपुर जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, रणजीत सिंह भाटी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, गौरव त्यागी, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, गोपाल चौबे, गोपाल सिंह राजोरा, सत्यनारायण कुमावत, राजमल सुखवाल, शिव प्रकाश मंत्री, आशिष सिकलीगर, घनश्याम लोट, अनिल सुखवाल, रतन जाट, किशोर सिंह चौहान, रजनीश पितलिया, चन्द्रशेखर सोनी, हरीश गुरनानी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, किशन जाट,शांतिलाल शर्मा, संजय सुहालका, विष्णु सेन, मुरलीधर बाहेती, लाल सिंह डुडी, प्रिंस शर्मा, जितेंद्र शर्मा, परम जीत सिंह, शिव टेलर, चेतन गौड़,किशन शर्मा, शिरिष त्रिपाठी, जीवन चौधरी, प्रमोद राजपुरोहित, इन्द्रा सुखवाल, मंजू पितलिया, तारावती धाकड़, जया पंवार, शिव प्रजापत,दीपक पटवारी, गोपाल नीलमणि, जगदीश भांड आदि उपस्थित थे।

Similar News