निम्बाहेड़ा में 18 मार्च को कैम्पस प्लेसमेंट शिविर, विभिन्न कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर

Update: 2026-03-13 11:36 GMT

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ एवं यदुपति सिंघानिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर यदुपति सिंघानिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निम्बाहेड़ा (जेके आईटीआई, निम्बाहेड़ा) परिसर में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी राहुल देव सिंह ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों के साथ स्थानीय नियोजक भी भाग लेंगे। शिविर में उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर मौके पर ही प्रारंभिक रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शिविर में बी-टेक मैकेनिकल, आईटीआई फिटर, आईटीआई वेल्डर, आईटीआई कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, बीएससी नर्सिंग, हॉस्पिटल हाउसकीपिंग, डॉ. ऑर्थोपेडिक, डॉ. ईएनटी, डॉ. एमडी मेडिसिन, सेफ्टी स्टेवार्ड तथा लेडीज टेलर सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई पास, डिप्लोमा एवं डिग्रीधारी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवा, जो निजी क्षेत्र में कार्य करने के इच्छुक हैं, इस शिविर में भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता से संबंधित मूल दस्तावेज, पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड/मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी के लिए लागू) की फोटो कॉपी तथा अपना सीवी या रिज्यूमे साथ लेकर शिविर में उपस्थित हों।

Similar News