कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की बैठक: संगठन विस्तार पर चर्चा
By : vijay
Update: 2026-03-29 18:00 GMT
चित्तौड़गढ़। जिला कांग्रेस कार्यालय में अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की बैठक जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष योगिता शर्मा ने कहा कि यह प्रकोष्ठ कार्यकर्ताओं की समस्याओं के निराकरण का महत्वपूर्ण माध्यम है। जल्द ही चित्तौड़गढ़ में जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।