गूंदली ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल: मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान
By : vijay
Update: 2026-03-29 17:30 GMT
चित्तौड़गढ़। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम की उपस्थिति में ग्राम पंचायत गूंदली में रात्रि चौपाल आयोजित की गई। चौपाल में खेत तक रास्ता, अतिक्रमण हटाने और पेंशन संबंधी प्रकरणों पर सुनवाई की गई। एडीएम ने अधिकांश मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर शेष के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया।