पूर्व मंत्री आंजना की ओर से कांग्रेसजनों ने मनाया ईद मिलन समारोह, दिया अमन, सौहार्द और भाईचारे का पैगाम
निंबाहेड़ा | ईदुल फ़ित्र के पावन एवं मुबारक अवसर पर निंबाहेड़ा स्थित ईदगाह पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से एक भव्य ईद मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गंगा.जमुनी तहज़ीबए आपसी सौहार्द्र और भाईचारे की शानदार मिसाल देखने को मिली।
शनिवार सुबह ईद की विशेष नमाज़ अदा करने के पश्चात आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवम् चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने मुस्लिम धर्मावलंबियों से गले मिलकर उन्हें ईदुल फ़ित्र की दिली मुबारकबाद और हार्दिक शुभकामनाएं पेश कीं।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवालएक्रय.विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजनाएब्लाक कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांकए पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज़ अहमदएनगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनीएचित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारखएविधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजनाएमुस्लिम वक्फ कमेटी के सदर सलीम चाचाएसेक्रेटरी खालिक खानएअल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशीएमुस्लिम वक्फ़ कमेटी कोषाध्यक्ष रोशन अलीएनगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ताएचित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खानएउपाध्यक्ष रामकिशन चौधरीएचित्तौड़गढ़ ज़िला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणाएमुकेश पारखएनगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवालएशमशू कमर मंसूरीएमहासचिव दिग्वेन्द प्रताप सिंह जादौनएजावेद खानएसचिव धीरज नगरियाएआशीष अग्रवालए अबरार अहमद पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा तथा पूर्व पार्षद शोभाराम जाटएउदयराम पहाड़ियाएशांतिलाल लाडनाएबिहारी लाल सोलंकीएराजेश सांड एवम् नगर कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी सदस्य उमरद्दिन घोसी व हाजी कल्लू मंसूरीएमंसूर अली बोहराएखलील खानएबाबू खान मेवएसेदरोज़ खानएहाजी अल्लानूर मंसूरीएरफ़ीक मंसूरीएश्रवण आंजनाएहितेश भराडीयाए विष्णु मीणाएकेशू नाथएकमलेश मीणाएआशुतोष टांकएउबैद खानएकार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से निम्बाहेडा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना ने निंबाहेड़ा के शहर काज़ी हाजी आबिद हुसैन साहब का साफा बंधवाकरएशॉल ओढ़ाकर एवं गुलपोशी कर उनका आत्मीय खैरमकदम और सम्मान किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि ईदुल फ़ित्र का त्योहार मोहब्बतएभाईचारेए अमन और इंसानियत का पैग़ाम देता है। सभी समुदायों को मिल.जुलकर समाज में सौहार्द्र और एकता को मजबूत बनाना चाहिए।
