हर्षोल्लास के साथ मनाया ईदुल फितर का पर्व
By : vijay
Update: 2026-03-21 15:50 GMT
चित्तौड़गढ़। मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल फितर का त्योहार जिले भर में पारंपरिक रूप से मनाया गया। जिला मुख्यालय पर गंभीरी नदी तट स्थित ईदगाह में शहर काज़ी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी की ईमामत में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। नायब शहर काज़ी मुफ्ती उस्मान अजहरी ने तालीम और भाईचारे पर जोर देते हुए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर आलोक रंजन, एसपी मनीष त्रिपाठी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।