33 वर्षों बाद निंबाहेड़ा पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास का स्वागत

By :  vijay
Update: 2026-03-21 17:00 GMT

निंबाहेड़ा।राजस्थान  सरकार के मुख्य सचिव बने वी. श्रीनिवास के 33 वर्षों बाद प्रथम बार निंबाहेड़ा आगमन पर उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

सीएस श्रीनिवास के स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने 33 वर्ष पूर्व उपखंड अधिकारी (एसडीएम) के रूप में निंबाहेड़ा में किए गए कार्यों को स्मरण करते हुए उनकी प्रशासनिक दक्षता, कार्यशैली एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य सचिव पद तक पहुँचना क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने भी निंबाहेड़ा में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए क्षेत्र के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निंबाहेड़ा की यादें आज भी उनके हृदय में जीवंत हैं और यहां का स्नेह सदैव प्रेरणा देता रहा है। उन्होंने अपने प्रोबेशन काल के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि जब मैं यहां एसडीएम के रूप में पदस्थ था तब भी श्रीचंद कृपलानी विधायक थे और आज जब में करीब 33 वर्षों के बाद सीएस के रूप में निंबाहेड़ा आया हूं तब भी विधायक के पद पर जनसेवा से जुड़े हैं, हालांकि इस दौरान वे भी कई पदों पर रहकर जनसेवा के कार्य करते आ रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, निवर्तमान जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, निवर्तमान प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद सोनी, वरिष्ठ नेता चांदमल सोनी, डॉ. जे.एम. जैन, मोतीलाल आहूजा, रामपाल काबरा, पारस पारख, ललित शारदा, नानालाल भूतड़ा, प्रदीप मोदी, वीरेश चपलोत, चंद्रमोहन गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, कनेरा मंडल अध्यक्ष जुगलकिशोर धाकड़, छोटीसादड़ी नगर अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्वी मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमावत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष लोकेश धाकड़, नगर महामंत्री कमलेश बनवार, देवकरण समदानी, कमलेश बुनकर, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभी ने मुख्य सचिव श्रीनिवास का साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक श्रीचंद कृपलानी द्वारा मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को स्मृति चिन्ह स्वरूप महाराणा प्रताप की धातु प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में जेके सीमेंट के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल, वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन ने भी मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया, यहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिससे आयोजन का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय बना रहा

Similar News