सदस्यता अभियान में पुरी मजबूती के साथ जुटे- जाट

Update: 2024-09-27 11:41 GMT

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक शुक्रवार को अहिंसा नगर औछड़ी स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की अध्यक्षता में हुई । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि समीक्षा बैठक में जिले की सदस्यता का वृत लेते हुए जाट ने सदस्यता अभियान में पुरी मजबूती के साथ जुटकर लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। जाट ने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता हैं। भाजपा विचार आधारित पार्टी है यहां कार्यकर्ता अपने कार्य के दम पर महत्वपूर्ण है। सदस्यता अभियान कार्यकर्ता निर्माण की पहला कड़ी है, इसलिए इस पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने मंडल प्रवासियो से अपने अपने मंडल में प्रवास कर स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। जाट ने अभियान की सफलता के लिए पदाधिकारियों से प्रतिदिन सदस्य बनाने के साथ ही मंडल के हर बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का आव्हान किया। उन्होंने अभियान के उद्देश्य व अभियान के महत्व पर चर्चा की। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक रघु शर्मा ने समीक्षा बैठक की प्रस्तावना रखते हुए अभियान की अब तक की जानकारी देते हुए बताया कि सदस्यता अभियान का प्रथम चरण समाप्त हो गया है। 15 अक्टूबर तक अभियान का दूसरा चरण चलेगा इसमें 29 सितंबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम, 5 और 6 अक्टूबर और 13 से 14 अक्टूबर को सदस्यता का महा अभियान चलाया जाएगा। पंचायती राज एवं निकायों के जनप्रतिनिधियो के साथ मिलकर सभी बूथों पर अभियान चलाकर सदस्य बनाने के काम को गति देंगे। इन बूथों पर एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता मॉनिटरिंग करेंगे। जिला प्रमुख भुपेंद्र सिंह बडोली ने सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पुरा करने के लिए बुथ के हर घर घर जाकर नियमित रूप से सदस्यों को जोड़ने का आव्हान किया। भाजपा सदस्यता अभियान के जिला सह संयोजक जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत ने कहा कि अगले 18 दिनों में सदस्यता को गति देने के लिए 3 महा अभियान चलाये जायेंगे। 29 सितंबर को हर बुथ पर पी एम मोदी के मन की बात का कार्यक्रम करे एवं सदस्य बनाये। निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, जिला मंत्री एवं अभियान के युवा मोर्चा जिला संयोजक कर्नल सिंह कांकरवा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटूलाल सुथार, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, संजु लढ्ढा ने आवश्यक सुझाव दिये। बैठक में जिला महामंत्री श्याम लाल पहाड़िया, जिला आईटी संयोजक नंदकिशोर लोहार,

उपप्रधान रणजीत सिंह, दीपक शर्मा, शुभम सुखवाल, सुष्मिता गोस्वामी, कविता लालवानी,अल्का चतुर्वेदी,अली असगर बोहरा आदि उपस्थित रहे।

Similar News