किसान मोर्चा सदस्यता अभियान संयोजक सह संयोजक नियुक्त

By :  vijay
Update: 2024-10-01 11:35 GMT
  • whatsapp icon

 

चित्तौड़गढ़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भागीरथ चौधरी, सदस्यता अभियान प्रदेश संयोजक अरुण चतुर्वेदी, उदयपुर संभाग संयोजक, सह संयोजक राजा साद, तारावती धाकड़, भाजपा ज़िलाध्यक्ष मिट्ठुलाल जाट की सहमति एवं ज़िला संयोजक रतन पुर्बिया की अनुशंसा पर किसान मोर्चा द्वारा चित्तौड़गढ़ ज़िले में सदस्यता अभियान को गति देने के लिए संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए गए । भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा में संयोजक दिनेश धाकड़, सह संयोजक संजय सुहालका, बेगूँ विधानसभा में संयोजक गोटूलाल गुजर, सह संयोजक मांगीलाल अहीर, निम्बाहेड़ा विधानसभा में संयोजक मधुसूदन पालीवाल, सह संयोजक मेघराज जाट, बड़ी सादड़ी विधानसभा में संयोजक देवीलाल जणवा, सह संयोजक अंबालाल जाट, कपासन विधानसभा में संयोजक कैलाश जाट व सह संयोजक गणेशलाल पुर्बिया को नियुक्त किया गया ।

Similar News