चांदखेड़ा क्षेत्र में राम रसोड़े का विधायक कृपलानी ने किया शुभारंभ

By :  vijay
Update: 2025-08-05 14:09 GMT
चांदखेड़ा क्षेत्र में राम रसोड़े का विधायक कृपलानी ने किया शुभारंभ
  • whatsapp icon

निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा के चांदखेड़ा चौराहा क्षेत्र में बाबा रामदेव जाने वाले यात्रियों के लिए   राम रसोड़े का शुभारंभ धार्मिक वातावरण के मध्य पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक  चंद कृपलानी के द्वारा किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधायक कृपलानी के साथ पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्वी मण्डल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी ने बाबा रामदेव जी की तस्वीर पर विधिवत पूजा अर्चना की। राम रसोड़े का संचालन चांदखेड़ा, सेमलिया, आक्या, खैराबाद, डलां किशनपुरा, भेरुखेड़ा, अम्बा नगर, कासोद, मड्डा आदि गांवों के द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है।

राम रसोड़े के शुभारंभ से पूर्व गोपाल धाकड़, दिनेश कुमावत, ईश्वर नायक, गोपाल जाट, संतोष नायक, रघुनाथ सिंह सेमलिया, शिवनारायण राव मड्डा, शक्ति सिंह कासोद, कालूराम आदि ने अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत अभिनंदन किया।

इस राम रसोड़े पर बाबा रामदेवरा की पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन, चिकित्सा और विश्राम सहित कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, इससे यात्रियों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर विधायक कृपलानी ने कहा कि राम रसोड़ा जैसी सेवाएं समाज में सेवा, भक्ति और संस्कारों की जीवंत मिसाल हैं। ऐसी सेवाएं समाज की सच्ची पूंजी हैं, यह सेवा भाव समाज में एकजुटता लाता है और श्रद्धालुओं के लिए संबल का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि ये सेवाएं न केवल यात्रियों को सुविधा देती हैं, बल्कि नई पीढ़ी को सेवा भाव की प्रेरणा भी देती हैं।

Tags:    

Similar News