विधायक कृपलानी ने किए वागड़ की प्रमुख आराध्य देवी त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन
निम्बाहेड़ा।राजस्थान सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने सोमवार को वागड़ क्षेत्र की प्रमुख आराध्य देवी त्रिपुरा सुंदरी के दर्शन एवं पूजा अर्चना कर राजस्थान प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। यहां विधायक कृपलानी का बांसवाड़ा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर कृपलानी के साथ प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष महावीर सिंह कृष्णावत, बांसवाड़ा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष किरण जोशी, निम्बाहेड़ा भाजपा नेता विशाल सोनी, नवीन खंडेलवाल आदि उपस्थित रहे।