वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

By :  vijay
Update: 2025-07-18 12:38 GMT
वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
  • whatsapp icon

चित्तौड़गढ़ |फिट चित्तौड़ क्लब एवं भाजपा चंदेरिया मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को प्रातः काल चितौड़गढ़ स्थित संगम महादेव मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ जी का अभिषेक व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सांसद सी.पी. जोशी की सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जनचेतना आधारित अभियानों की प्रेरणा से कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्लब सचिव मनोज पारीक ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य अच्छी वर्षा, जनकल्याण, प्रकृति संतुलन एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक प्रार्थना करना था। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महादेव के अभिषेक से हुई। फिट क्लब अध्यक्ष अनिल सिसोदिया, संयोजक लोकेश त्रिपाठी, युवाध्यक्ष धीरज सुखवाल, हर्षवर्धन सिंह रूद, कमलेश पुरोहित, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा, प्रधान देवेंद्र कंवर, संयोजक चेतन गौड़, भैरूलाल भोई, गोविंद सोनी ने दूध, घी, शहद, गंगाजल, बिल्वपत्र एवं पुष्पों से विधिपूर्वक अभिषेक किया।

इसके पश्चात उपस्थित सभी जनों ने महादेव की सामूहिक आरती कर जनकल्याण की कामना की तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। क्लब संयोजक लोकेश त्रिपाठी ने कहा कि सांसद सीपी जोशी की पहल पर महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, हरे भरे स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिनों निःशुल्क मेडिकल कैंप जैसे सेवाभावी कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनसे समाज में जागरूकता व जनसेवा का भाव प्रबल हुआ। “सांसद सी.पी. जोशी की प्रेरणा से क्लब ने स्वच्छता, सेवा और सांस्कृतिक विरासत मूल्यों को जोड़ते हुए निरंतर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की है। क्लब अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने कहा कि

“फिट क्लब केवल स्वास्थ्य जागरूकता तक सीमित नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति, पर्यावरण व सेवा के प्रति समर्पित सामाजिक चेतना का केंद्र है। कार्यक्रम के अंत में चंदेरिया मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नीलेश आंजना, अर्जुन सिंह, राखी राव, भारती वैष्णव, प्रदीप गौड़, मनोज सुहालका, किशन शर्मा, प्रमोद राजपुरोहित, घनश्याम मेनारिया, भेरू भोई, रतन भोई संगम महादेव पुजारी शिवगिरी जी महाराज सहित, भोईखेङा से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नारायण भोई, सत्यनारायण भोई, भेरूलाल भोई, रूपलाल भोई, भोनीराम भोई, भेरूलाल भोई, रतनलाल भोई भगवान भोई, खेमराज भोई ,कैलाश भोई , किशन भोई, मुकेश जटिया, श्यामलाल भोई, रोहित भोई, कमलेश भोई , मनीष भोई

सहित कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन परंपरा, प्रकृति प्रेम और सेवा की सजीव सीख है।

Tags:    

Similar News