फूलियाकलां (राजेश शर्मा): सकल हिंदू समाज धनोप मंडल के तत्वाधान में कस्बे में डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत तालाब पाल बालाजी मंदिर से सुबह 11:15 बजे कलश यात्रा के साथ हुई, जो माली मोहल्ला, सदर बाजार, बैरवा मोहल्ला और बस स्टैंड होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण पहुंची। विद्यालय प्रांगण में आयोजित धर्म सभा में मुख्य वक्ता डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा से ही सृष्टि की रक्षा संभव है और हिंदू समाज में 'एक संगत-एक पंगत' से सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना होगा। अयोध्या से पधारे संत कमल दास जी महाराज ने गौ संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि "गाय बचेगी तो देश बचेगा" और इसे कागजों के बजाय जमीनी स्तर पर लागू करने का आह्वान किया। सफेद धोती-कुर्ता और सतरंगी साफा पहने कार्यकर्ताओं व विभिन्न झांकियों के साथ निकली इस यात्रा का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। मंच पर संत अमरमुनि जी, संत चरण दास जी, विहिप जिलाध्यक्ष जयेंद्र सिंह राणावत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंडल अध्यक्ष द्वारका प्रसाद प्रजापत ने सभी का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन भोजन प्रसादी के साथ हुआ, जिसका संचालन बंशीलाल कुमावत ने किया।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455