विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने नौ देवी स्थानकों के किए दर्शन

Update: 2024-10-07 12:41 GMT

उदयपुर। विधानसभा अध्यक्ष  वासुदेव देवनानी ने अपने उदयपुर प्रवास के दौरान सोमवार को शहर में नौ देवी मंदिरों व स्थानकों के दर्शन कर प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

देवनानी सोमवार सुबह शहर के अंबामाता मंदिर पहुंचे। वहां माता रानी की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने बेदला स्थित सुखदेवी माता मंदिर पहुंच कर दर्शन किए। वहीं पायड़ा में कालिका माता मंदिर, हस्ती माता मंदिर, आवरी माता मंदिर, मेलड़ी माता मंदिर, करणी माता मंदिर, खीमच माता मंदिर तथा हाथीपोल स्थित कालिका माता मंदिर में पूजा अर्चना कर दर्शन किए। इस बीच श्री देवनानी में विश्व प्रसिद्ध पिछोला झील में नौकायन का भी लुत्फ लिया। इस दौरान विजय आहुजा, दीपक शर्मा व विभोर भटनागर आदि भी उपस्थित रहे।

Similar News