श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन कार्यकारिणी का विस्तार

By :  vijay
Update: 2024-10-27 08:02 GMT

 उदयपुर,   । श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी के नेतृत्व में संस्थापक जय निमावत, राष्ट्रीय महामंत्री पूरण खटीक, राष्ट्रीय महासचिव पीसी चावला ने रविवार को श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन अहमदाबाद कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन अहमदाबाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए भगवान चावला को अहमदाबाद महानगर अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया। बागड़ी ने कहां कि खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन को विश्वास है कि भगवान चावला के नेतृत्व में संगठन मजबूत होगा और सामाजिक कुरुतियों को समाप्त करने में अहम भुमिका रहेगी। बागड़ी ने बताया कि श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन की ओर से आगामी बसंती पंचमी 2 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाले पहले सामूहिक विवाह सम्मेलन ने अब जोर पकड़ लिया है। जैसे-जैसे कार्यकारिणी के सदस्यों को कुनबा बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे सभी कार्यांे की जिम्मेदारियां बंटती जा रही है। इस दौरान नए कार्यकारिणी सदस्यों को मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा, तस्वीर देकर सम्मान किया गया। बागड़ी ने कहां कि संगठन की मर्यादा को बनाए रखते हुए नि: स्वार्थ भाव से सेवाएँ प्रदान करते हुए श्री खाटीक समाज राष्ट्रीय संगठन का मुख्य मिशन सभी संगठनों एवं सभी दलों को समाज के एक जाजम पर बिठाकर समाज को एकता के सूत्र में बांधने का जो प्रयास श्री खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन द्वारा किया जा रहा है इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्रित करते हुए सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश बागड़ी, संस्थापक जय निमावत, राष्ट्रीय महामंत्री पूरण चौहान, राष्ट्रीय महासचिव पीसी चावला, देहात जिलाध्यक्ष केसुलाल डिडवानिया, महिला मण्डल की राष्ट्रीय महामंत्री पम्मी पहाडिय़ा, प्रदेशाध्यक्षा खुशी चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चौहान, देहता जिला उपाध्यक्ष राहुल बागड़ी, उपाध्यक्ष दिनेश चावला, विजय निमावत, दिनेश खटीक, लालचंद खटीक, करण खटीक सहित संगठन के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Similar News