उदयपुर रेजिडेंट एसोसिएशन के चुनाव रविवार को

By :  prem kumar
Update: 2025-05-03 13:54 GMT
  • whatsapp icon

 उदयपुर। रविंद्र नाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए रविवार को मतदान होगा। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. दीपक निनामा ने बताया कि चुनाव में करीब 700 रेजिडेंट चिकित्सक भाग लेंगे, जिसमे सभी विभागों के एमडी, एमएस, डीएम और एमसीएच अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान प्रकिया सुबह 8 बजे प्रारम्भ होगी और शाम पांच बजे तक मतदान चलेगा। मतदान में भाग लेने वाले रेजिडेंट 2022, 23 एवं 2024 बैच के होगें

शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करवाने के लिए डॉ. जतिन प्रजापति नेतृत्व में चुनाव आयोजन समिति का गठन किया गया है जिसमें 24 चिकिसक शामिल हैं। डॉ. कवि वर्मा की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया आयोजित होगी। इस वर्ष एसोसिएशन के 4 पदों पर चुनाव होगें। जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सयुक्त सचिव के पद शामिल है। जिसमे महासचिव डॉ. हितेश शर्मा मेडिसिन से, उपाध्यक्ष डॉ. योगेश उपाध्याय कम्युनिटी मेडिसिन से एवं संयुक्त सचिव के पद पर डॉ. आशीष महंत फार्माकोलॉजी से निर्विरोध चुने गए है। ऐसे में अब केवल अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। वर्तमान अध्यक्ष डॉ दीपक निनामा ने बताया कि इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 2 उम्मीदवार मैदान में हैं। फोरेंसिक मेडिसिन से डॉ. दीपेंद्र सेवदा और स्त्री एवं प्रसूति विभाग से डॉ. चेतन सारस्वत। रविवार को शाम पांच बजे तक चलने वाले मतदान के बाद शाम 7 बजे तक मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएगे। उसके बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों का वर्तमान कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉ. दीपक निनामा, महासचिव डॉ. जतिन प्रजापति एवं संयुक्त सचिव डॉ. नितेश गुर्जर पद ग्रहण करवाएंगे।

Similar News