राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में सीधे प्रवेश का तृतीय चरण शुरू
उदयपुर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, जोगी तालाब, (सविना) उदयपुर व राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, वल्लभनगर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रथम एवं द्वितीय वर्ष सीधे प्रवेश के लिए तृतीय चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट डीएपी2025 डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन 10 से 14 सितम्बर तक कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म का प्रिंट, मूल दस्तावेजों की छायाप्रति व पंजीयन शुल्क महाविद्यालय में जमा करवा सकते हैं। 15 सितम्बर को आवेदकों को मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 11 बजे तक महाविद्यालय में लाना अनिवार्य है जिससे सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय वल्लभनगर का भवन निर्माण होने तक राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, उदयपुर में ही संचालित है।