उदयपुर। नागरिक सुरक्षा का दस दिवसीय बुनियादी एवं सेवा प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। उप नियंत्रक एडीएम प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जनवरी में आवेदन करने वालों को नगर निगम के ऑडिटोरियम में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। आवेदनकर्ताओं को टोकन के साथ अपना पहचान पत्र लेकर प्रशिक्षण हेतु उपस्थित होना होगा। इस दौरान महिला एवं पुरूषों को निर्धारित ड्रेस कोड सफेद टी-शर्ट एवं नीला अथवा काला पायजामा व स्पोर्ट्स शूज में उपस्थित होना होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय नियंत्रण (जिला कलक्टर) नागरिक सुरक्षा, पुलां-फतेहपुरा में सम्पर्क कर सकते हैं।